फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मनीष हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
16सीटीके34..सीआईए-2 की गिरफ्त में मनीष के गोली मारने के आरोपी। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के धामड़ गांव निवासी मनीष की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया है और दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने सोशल मीडिया पर कमेंट करने को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया था और इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस की सीआईए-2 प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि स्टाफ की टीम ने 8 फरवरी को रिठाल नहर पर धामड़ गांव निवासी मनीष और सौरभ पानी लेने के लिए गए थे। वहां पर मनदीप, आशीष, साहिल, रवि, रोहन, दीपक समेत 8-10 युवक तीन कारों में सवार होकर आए। उन्होंने मनीष और सौरभ पर फायरिंग कर दी थी। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 11 फरवरी को मनीष की मौत हो गई थी। सौरभ का इलाज चल रहा है। इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इनमें झज्जर के डीघल निवासी सचिन, धामड़ गांव निवासी मनदीप, आशीष व रोहन को गिरफ्तार किया गया हैं।
विज्ञापन

हत्यारोपी एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इस पर मनीष ने भी कुछ कमेंट कर दिया था। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने युवकों पर फायरिंग की थी। गोली मारने के बाद आरोपियों ने कहा था कि और करोगे कमेंट। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें