रोहतक। नगर निगम के वार्ड 7 को वीरवार को कई विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। वार्ड 7 से पार्षद कपिल नागपाल ने बताया कि शाम 5 बजे मेयर रामअवतार वाल्मीकि किला मोहल्ला में धानक समाज की धर्मशाला में 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य की शुरुआत करेंगे।
गोहना अड्डा पर शौचालय का उद्घाटन करेंगे। गोहना अड्डा से टीबी अस्पताल के आगे से होते हुए सुखपुरा चौक तक नाले के निर्माण कार्य का सती भाई साईं धर्मशाला के आगे से शुभारंभ करेंगे। सुखपुरा चौक के पास पीडब्ल्यूडी काॅलोनी में बने पार्क में झूलों का और व्यायाम के लिए लगी नई मशीनों का उद्घाटन भी किया जाएगा। संवाद