फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में वॉल मुराल का लोकार्पण किया

विज्ञापन
23सीटीके08-एमडीयू में वॉल मुराल के लोकार्पण का मौजूद कुलपति व विद्यार्थी। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग में रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन व योगदान पर केंद्रित विस्तृत वॉल मुराल (दीवार चित्रकारी) को विश्वविद्यालय को समर्पित किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस वॉल मुराल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार व उनकी टीम की ओर से तैयार की गई इस विशाल कलात्मक अभिव्यक्ति में स्वामी दयानंद की तस्वीर समेत सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान की सुंदर, प्रेरक प्रस्तुति दी है। इस चित्रकारी कार्य में प्राध्यापक प्रवीण व 9 विद्यार्थी भी शामिल रहे। इस चित्रकारी में बाल विवाह, छुआछूत, विधवा विवाह, नारी शिक्षा, सत्यार्थ प्रकाश लेखन, जातिवाद व समावेशी समाज क्षेत्र में स्वामी दयानंद के योगदान को दर्शाया गया है। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि चार महीने की कड़ी मेहनत से यह वॉल मुराल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कलात्मक अभिव्यक्ति का उद्देश्य स्वामी दयानंद के जीवन व दर्शन को आमजन के समक्ष लाना है। कुलपति ने अपने स्वैच्छिक आर्थिक निधि से इस टीम को 21 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रो. एएस मान, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, प्रो. गुलशन तनेजा, प्रो. रणदीप राणा, डॉ. अंजलि व डॉ. राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें