23सीटीके10-एमडीयू में यूथ रेड क्रॉस शिविर में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्रो. रणदीप राण
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूथ रेड क्रॉस समिति की ओर से व जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से सीडीओई सेमिनार हॉल में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय युवा रेड क्रॉस शिविर संपन्न हो गया। डॉ. मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
डॉ. दीपक लठवाल राजकीय महाविद्यालय, सांपला को सर्वश्रेष्ठ वाईआरसी काउंसलर (पुरुष) व डॉ. दीपिका यादव वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ को सर्वश्रेष्ठ वाईआरसी काउंसलर (महिला) चुना गया। डॉ. अग्रवाल ने मानवीय सरोकारों से युवाओं को जोड़ने के लिए युवा रेड क्रॉस के प्रयासों की सराहना की। प्रो. अंजू धीमान ने बताया कि समापन सत्र में शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में ज्योति सैनी एमडीयू ने प्रथम, कीर्ति एमडीयू ने दूसरा और दक्ष सरकारी कॉलेज बादली व प्रीति महारानी किशोरी कॉलेज रोहतक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम, नितिका नासा ने दूसरा व कीर्ति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लकी स्टार प्रतियोगिता में तन्नु ने प्रथम, हिमांशु ने दूसरा व भव्या ने तीसरा स्थान पाया। यूटीडी, एमडीयू के अमन को पुरुष वर्ग में तथा राजकीय महिला महाविद्यालय की नेहा को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वाईआरसी स्टूडेंट कोऑर्डिनेट चुना गया। एमडीयू के वाणिज्य विभाग के मोहम्मद शाकिर को सर्वश्रेष्ठ युवा पुरुष वर्ग व फार्मेसी विभाग एमडीयू की पलक को सर्वश्रेष्ठ युवा महिला वर्ग में चुना गया।