फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मतदान आज, देर रात तक चला बाजी पलटने का पासा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शनिवार सुबह सात बजे से रोहतक लोकसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो जाएगा। यहां 18.89 लाख मतदाता 1884 मतदान केंद्रों पर वोट करेंगे। लेकिन, शुक्रवार सुबह से देर रात तक कांग्रेस और भाजपा में जिस तरह बाजी पलटने के लिए पासा चला जाता रहा, वह इस सीट का महत्व बता रहा है। कोई पासा खुलकर चला गया तो तमाम चालें अंदरखाते चलती रहीं। जिनके हाथ में कुछ वोट हैं और उन्होंने पत्ते नहीं खोले थे, उन शख्सियतों के दर पर कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रत्याशी दस्तक देने पहुंचे। कोई रूठे पूर्व पार्षदों को मनाने में लगा रहा तो कोई अपनी पार्टी के बड़े नेता का साथ मांगने पहुंचा।
विज्ञापन




शहर हो या गांव, प्रभावशाली व्यक्तियों को अपने पाले में करने में किसी दल के प्रत्याशी ने कसर नहीं छोड़ी। जजपा प्रत्याशी भी मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश में लगे रहे। वह भी उस दर पर पहुंचे जहां बाद में कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार पहुंचे। रात एक बजे तक बिना पोस्टर लगी गाड़ियों में सवार पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं को सुबह ही पोलिंग केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था में जुटे दिखे। दरअसल, इस बार वोटिंग के दिन इतनी गर्मी पड़ने की आशंका है कि सभी दल मौसम को सबसे बड़ी चुनौती मान चुके हैं।




तू डाल-डाल, मैं पात-पात
रोहतक सीट का चुनाव इस बार रोमांच से भरा है। इसका नजारा देखने को मिला शुक्रवार को। जैसे ही एक पार्टी उम्मीदवार की ओर से दूसरे क्षेत्र के नेता के साथ का फोटो मीडिया में आया, उनके विरोधी उम्मीदवार की मीडिया टीम ने दूसरे क्षेत्र के नेता के मन को बताते बयान जारी कर दिया। इसके बाद, देर रात जब एक उम्मीदवार की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता से मिलने का फोटो और वीडियो जारी किया गया, तो उसके तुरंत बाद दूसरी राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी की ओर से भी उसी नेता से मिलने का फोटो जारी कर अपनी निकटता होने का दावा गया। दरअसल, दोनों मुख्य पार्टियों के रणनीतिकार देर रात तक इस जुगत में लगे रहे कि विरोधी खेमा कोई खेल न कर सके। इसी रणनीति के तहत प्रत्याशियों और उनके खास लोगों की गतिविधियों पर विरोधी नजर गड़ाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें