फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, कार और बाइक जली

Sat, 25 May 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल बीडीपीओ ऑफिस के पास जला हुआ ट्रांसफार्मर व कार। स्रोत : वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
बावल। खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास में खड़ी कार और बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर और दोनों वाहन जल चुके थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब सवा 1 बजे बावल शहर स्थित बीडीपीओ ऑफिस के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से पहले हल्की चिंगारी निकलनी शुरू हुई और कुछ मिनट में ही आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों को दी। भीड़ वाला क्षेत्र होने के कारण ट्रांसफार्मर के बिल्कुल पास में बीडीपीओ ऑफिस में काम से आए एक युवक की बाइक और टैक्सी नंबर के स्विफ्ट कार खड़ी हुई थी। कुछ मिनट के अंदर ही आग तेजी से फैलती चली गई। पहले बाइक को चपेट में लिया और फिर कार भी आग की चपेट में आ गई। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती दोनों वाहनों के अलावा बिजली का ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। हालांकि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया कि आग किस वजह से लगी। सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे इलाके की बिजली भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें