रोहतक। रोहतक लोकसभा के लिए शनिवार को हुए मतदान में छिटपुट शिकायतों के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो गया। हालांकि कई बार कुछ जगहों पर विवाद बढ़ा मगर मामला सामान्य रूप से ही निपट गया। हालांकि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शिकायतों पर को समझा-बुझाकर निपटा रही थी।
दरअसल, रोहतक लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में बड़ी टक्कर मानी जा रही है। इस बीच सुबह से शाम तक कई बूथों पर इन पार्टियों के एजेंट में कई बार कहासुनी हो गई और शिकायतों का दौर भी चला, लेकिन पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर शांत कराया। इसे जहां जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सहनशसीलता और समझादारी के कारण चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है।
लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वेबकाॅस्टिंग के माध्यम से नजर रखना शुरू कर दिया था। जिला प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रूम से चार विधानसभाओं पर नजर रखने के लिए एडीसी वैशाली सिंह को जिम्मेदारी दे रखी थीं। वह प्रत्येक 10 मिनट में घूम-घूमकर सभी बूथों की जानकारी लेकर संबंधित मजिस्ट्रेट और आला अधिकारियों को जानकारी देकर समस्याओं को दूर कराने में जुटी रहीं। संवाद