फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में 69.08 प्रतिशत शांतिपूर्ण मतदान, 1,36,368 लोगों ने किया मतदान

Sun, 26 May 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले महम क्षेत्र में कुल 197408 मतदाताओं में से लगभग 1,36,368 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयाग किया। इस प्रकार महम विधानसभा क्षेत्र के लिए 217 बूथ बनाए गए थे। जिनमें कुल 69.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। क्षेत्र में लगभग शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन

भंयकर गर्मी के बावजूद भी कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने पक्ष के मतदाताओं को बूथ तक ले जाने में व्यस्त दिखे। कई स्थानों पर मतदाता बूथ तक लाने के लिए गाड़ियों का प्रयोग भी किया गया। सुबह से ही बूथों पर लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
महम के वार्ड नंबर 14 की रहने वाली पिंकी ने बताया कि वह पहली बार मतदान कर रही है। उनके परिवार का वोट 87 नंबर बूथ पर आया है जो महम कॉलेज में है। वह डेढ़ किलोमीटर चलकर वहां पहुंची तो बताया गया कि उसका वोट यहां पर न होकर 88 नंबर बूथ पर है जो खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में बनाया गया है। ऐसे में उसने वापस फिर डेढ़ किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी ने अपने गांव मोखरा में किया मतदान
मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरजीत ने अपनी पत्नी शोभा चौधरी संग अपने गांव मोखरा में मतदान किया। वहीं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अपनी पत्नी कमलेश देवी के साथ महम के राजकीय महाविद्यालय में बने बूथ में वोट डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें