रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय में सोमवार को नारी शक्ति वंदन विषय पर एनएसएस के 50 स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण तथा 33 फीसदी महिला आरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए महिला आरक्षण की आवश्यकता और सामाजिक महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिविन्ध्या के साथ डॉ. कवलजीत कौर, डॉ. अंजना बंसल एवं पद्मा मित्तल व अन्य उपस्थित रहे। संवाद