फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रामीणों की सेवा करने पर स्वयंसेवक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। लालनाथ हिंदू महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों को ग्रामीण परिवेश में दी गई सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने की तो मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. सविता राठी रहीं। डॉ. रजनी कुमारी ने महाविद्यालय की तरफ से गोद लिए गए गांव बहु अकबरपुर के जीवन दास अखाड़े में आयोजित शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की l
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नशामुक्ति विषय पर संजय ने रागनी और पर्यावरण विषय पर गीतांश ग्रुप ने लघु नाटिका तथा शिवांशु ने वायु प्रदूषण विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। कोमल, कशिश व स्नेहा ने समूह नृत्य किया l
विज्ञापन

डॉ. सविता राठी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से ग्रामीण जनता को राष्ट्र निर्माण, डिजिटल जागरूकता, सामुदायिक सेवा, स्वदेशी जागरूकता, नशामुक्त भारत व स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर हिंदू शिक्षण संस्थान के उपप्रधान गुलशन ढींगरा, कोषाध्यक्ष जतिन लूथरा, मैनेजर बीबी बठला, मैनेजर जितेंद्र मेहता व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें