फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: योग स्पर्धा में विवेक और यमन ने स्वर्ण पदक जीता

Mon, 10 Nov 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
58...हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली जिमनास्टिक प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते ह - फोटो : katra news
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित सातवीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता के रिदमिक पेयर इवेंट लड़के में विवेक और यमन हिसार ने स्वर्ण, आर्यन व लक्षित रोहतक ने रजत, मानव और विहान सोनीपत ने कांस्य पदक जीता। आर्टिस्टिक पेयर लड़के राघव और प्रभजोत यमुनानगर ने स्वर्ण, हेमंत व रुद्र हिसार ने रजत, आरव और आयांश रोहतक ने कांस्य, आर्टिस्टिक पेयर लड़कियां सोनाक्षी व वंशिका रोहतक ने रजत, अनु व जायसा हिसार ने रजत व योगिता व अवलीन यमुनानगर ने कांस्य पदक जीता। रिदमिक पेयर अंबर व रुही यमुनानगर ने स्वर्ण, पूर्ति व याक्षी रोहतक ने रजत, अंशिका व राधिका फरीदाबाद ने कांस्य पदक जीता। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन




यह रहे परिणाम
मीडिया संयोजक डॉक्टर जनक ने बताया कि
कैरम प्रतियोगिता गर्ल्स टीम में कुरुक्षेत्र प्रथम, हिसार द्वितीय, जींद तृतीय, कैथल चतुर्थ, बॉयज टीम में अंबाला प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय, कैथल तृतीय, फरीदाबाद चतुर्थ। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में फ्लोर एक्सरसाइज गर्ल्स प्रथम इनाया यमुनानगर, द्वितीय दिव्यांशी कुरुक्षेत्र, तृतीय भव्या झज्जर, बैलेंसिंग बीम गर्ल्स प्रथम दिव्यांशी कुरुक्षेत्र, द्वितीय सान्नवी सोनीपत, संयुक्त तृतीय सिन्नी और अवनिका करनाल ने प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता लड़कियां 54 किग्रा वर्ग स्वर्ण जीविका रोहतक, रजत अरविंद पंचकूला, कांस्य प्राची हिसार व तन्वी चरखी दादरी। कबड्डी प्रतियोगिता गर्ल्स टीम में सोनीपत प्रथम, यमुनानगर द्वितीय, चरखी दादरी तृतीय। बॉयज टीम में जींद प्रथम, झज्जर द्वितीय और हिसार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें