फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों ने मोरनी हिल्स की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया

Mon, 10 Nov 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रोहतक के महिला प्रकोष्ठ ने मोरनी हिल्स और चंडीगढ़ का दो दिवसीय शैक्षणिक व मनोरंजक भ्रमण आयोजित किया गया। इस यात्रा में 48 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. शमशेर सिंह हुड्डा ने छात्राओं को ऐसे कार्यक्रम में भ्रमण से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक वातावरण से परिचित कराना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। छात्राओं ने ट्रैकिंग, सैर-सपाटा और मोरनी हिल्स की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ के आसपास के प्रमुख स्थलों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें