फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थी बोले-लोकतंत्र व लोकसभा के प्रश्न रहे आसान, 5 अंक वाले सवालों ने उलझाया

विज्ञापन
10-रोहतक के गांधी नगर ​स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र से सा
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 9,528 विद्यार्थियों ने दी। विद्यार्थियों ने लोकतंत्रिक, लोकसभा, धार्मिक जीवन प्रश्नों को आसान बताया। कहा कि पांच अंक वाले प्रश्न काफी मुश्किल रहे। जिले में 42 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा में 9,647 विद्यार्थियों में से 9,528 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 119 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। डयूटी मजिस्ट्रेट भी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस की ओर से भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
-

सामाजिक विज्ञान का पेपर काफी आसान हुआ है। भूगोल व राजनीतिक शास्त्र के प्रश्न पूछे गए थे। 100 में से 90 अंक आने की उम्मीद है -आकर्ष।


पेपर में लोकतंत्रिक, लोकसभा, धार्मिक जीवन से आसान से प्रश्न पूछे गए थे। पेपर में मुश्किल कुछ नहीं था। परीक्षाओं को नकल रहित करवाया जा रहा है।
- तमन्ना।

-
पेपर में पांच अंक वाले प्रश्न काफी मुश्किल लगे। वैश्वीकरण, सिंधु व बिस्मिल्ला खां अध्यायों से सरल प्रश्न पूछे गए थे। पेपर के सभी प्रश्नों का उत्तर देकर आए हैं। - नितेश।
विज्ञापन



सामाजिक विज्ञान के पेपर में पांच अंक का मानचित्र वाला प्रश्न आसान लगा। इसमें देश के बांध को लेकर जवाब मांगा गया था। राजनीतिक पार्टियों से भी सरल प्रश्न था।-
आशीत।

10-रोहतक के गांधी नगर स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र से सा

10-रोहतक के गांधी नगर स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र से सा

10-रोहतक के गांधी नगर स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र से सा

10-रोहतक के गांधी नगर स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र से सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें