फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दूसरी बार प्रधान बने वीरेंद्र का पैतृक गांव में हुआ सम्मान

विज्ञापन
15jjrp04- पलड़ा गांव में आयोजित सम्मान समारोह में मंच पर मौजूद प्रधान वीरेंद्र दरोगा व समाज के 
विज्ञापन
बेरी। यादव महासभा के जिला प्रधान की जिम्मेदारी दूसरी बार मिलने के बाद वीरेंद्र दरोगा के पैतृक गांव पलड़ा पहुंचने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

गांव की 36 बिरादरी के लोगों ने एकजुट होकर वीरेंद्र दरोगा का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान समाजहित में उनकी सक्रिय भूमिका और करीब 30 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए दोबारा उन्हें जिला प्रधान की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। गांव पलड़ा पहुंचते ही वीरेंद्र दरोगा ने सबसे पहले गांव के शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और समाज का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें दोबारा सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज की एकता और भाईचारा सबसे महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में यादव महासभा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और मजबूती देने तथा युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर गांव की मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों और अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. महिपाल यादव, एडवोकेट राव उदय भान, एचएस यादव, सूरजभान जाखड़, व्यापार मंडल प्रधान सुभाष गुर्जर, पूर्व पार्षद राव नाहर सिंह, राव सुल्तान सिंह, संजय यादव, महेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें