फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश ने कुश्ती को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश की तभी तो आई चाैथी पोजीशन थी : संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि विनेश से पूछना चाहिए कि वह एक ही दिन में दो भार वर्गों में कैसे लड़ी थीं। गोंडा में हुई कुश्ती चैंपियनशिप को विनेश ने राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश की थी। यही कारण रहा कि वह चौथी पोजीशन पर ही अटक कर रह गई थीं।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि वे खिलाड़ी की तरह मैट पर आएंगी तो उनका स्वागत होगा। राजनीति करेंगी तो उनको राजनीतिक जवाब ही दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुश्ती में बड़ा फेरबदल किया गया है। उम्रदराज खिलाड़ी छोटी उम्र के खिलाड़ियों के साथ कुश्ती लड़ते थे। यही कारण था कि सीनियर वर्ग में मेडल नहीं आ पा रहे थे। कुश्ती फेडरेशन ने इस पर काफी मंथन करने के बाद उम्रदराज खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। अब उन्हें उम्मीद है कि सीनियर वर्ग में मेडल आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ में कभी राजनीति नहीं रही। बीच में कुछ लोगों ने राजनीति करने की कोशिश की थी। ऐसे लोगों को धक्के मारकर बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें