फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप सही हैं, तभी तो जांच हो रही है : बृजभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह पुरानी बात है। वह मेरा एक व्यंग्य था। चढ़ावा चोरी मामले की जांच चल रही है। आरोप सत्य न होता तो जांच क्यों होती। जांच गलत होगी तो फिर बोलेंगे। बृजभूषण सिंह डरने वालों में से नहीं हैं।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को एमडीयू में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आने वाले ओलंपिक में पदकों का रिकॉर्ड टूटेगा। हमारे पहले से ज्यादा पदक आएंगे।
खेल बजट में हरियाणा का हिस्सा कम होने के सवाल पर कहा कि तीन जगहों पर भारत सरकार के कैंप चल रहे हैं। इनमें से दो लखनऊ व एक दिल्ली में हैं। इनमें सबसे अधिक बच्चे हरियाणा के ही होते हैं। हरियाणा के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। हरियाणा के पास जो सुविधा है, वह देश के किसी प्रांत में नहीं है। हरियाणा में अखाड़ा योजना है। यह अन्य राज्यों में नहीं है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव की ओर से राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर लगाए आरोपों पर बोले-मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। विपक्ष का काम है आरोप लगाना।
लाल कृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के 1400 करोड़ के कथित चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं ही उनका रथ चला रहा था। उस समय कोई बजट नहीं होता था। हमने ही चंदा इकट्ठा किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें