फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला

Sat, 28 Dec 2013 10:21 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की समस्या से जूझ रहे गांव सूरजनवास और खेड़ा के ग्रामीणों ने शनिवार को बवानियां पावर हाउस की सप्लाई बंद मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देकर ताला खुलवाया।

धरने पर बैठे ग्रामीण नरेश बोहरा, सुरेश कुमार, रामकुवार, जिले सिंह, त्रिशूल, कृष्ण कुमार, सतीश कुमार, श्रीभगवान और बिरेंद्र ने बताया कि बिजली अधिकारियों की लापरवाही के कारण दोनों गांवों में बिजली का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


बिजली न होने से उन्हें पानी की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पावर हाउस में तैनात कर्मचारी दोनों गांवों में बिजली सप्लाई नहीं दे रहे हैं।

इसके कारण मजबूरी में ग्रामीणों को पावर हाउस पर तालाबंदी का निर्णय लेना पड़ा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पावर हाउस के तहत कार्य करने वाले निगम के कर्मचारी बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करते।

करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे निगम के उपमंडल अधिकारी बृजेश कुमार ने ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद उन्हें इस मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पावर हाउस में ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य चल रहा है। इसलिए दोनों गांवों में बिजली संकट बना हुआ है।

फिर भी उन्होंने दोनों गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए कर्मियों को कहा है। इसके  बाद भी लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें