फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी झगड़े में पांच जख्मी

Sat, 28 Dec 2013 10:17 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छिल्लर में पुरानी रंजिश पर हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात गांव छिल्लर में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। घटना में विजय, विरेंद्र, सुनील, ओमप्रकाश और सुनील घायल हो गए।

ग्रामीणों ने बीचबचाव कर उन्हें छुड़वाया और चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने विरेंद्र और सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

दोनों पक्षों के घायलों ने एक दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें