फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कटेसरा में ग्रामीणों ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। खंड के गांव कटेसरा में पंचायत घर में पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयुक्त गुरुग्राम मंडल रमेश चंद्र बिधान व कृष्ण कुमार सेवा पहुंचे। इन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा भविष्य में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी भी दी। पुस्तकालय के माध्यम से सर्वांगीकरण विकास करने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

समाजसेवी उदय सिंह कटेसरा ने बताया कि गांव से बहुत सी लड़कियां कलानौर व रोहतक लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जाती थी। यहां पर उन्हें आने-जाने में तीन-चार घंटे खराब करने पड़ते थे। ऐसे में गांव में छात्रों को पढ़ने की विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। वहीं, ग्रामीणों ने भी पुस्तकालय के शुरू होने पर उत्साह व जोश दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें