फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में तीन मंजिला किराने की दुकान खाक, तंग गली होने से नहीं पहुंच सकी दमकल की गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। पुरानी सब्जी मंडी के पीछे बनी हलवाई मार्केट में तीन मंजिला किराने की दुकान में आग लग गई। दुकान के मालिक संजीव अग्रवाल ने बताया कि दुकान में लाखों का सामान भरा हुआ था। रात ढाई बजे के आसपास अचानक आग लग गई। शहर में चौकीदार का काम करने वाले युवक ने उसको सूचना दी। जब मौके पर पहुंचे तो आग दुकान की तीनों मंजिलों तक पहुंच चुकी थी। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकान में चीनी, घी आदि ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के द्वारा 10 बार पानी भर के लाया गया। उसके बाद दोपहर बाद तक आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। आग की सूचना के बाद राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा नेता दीपक हुड्डा, एसडीएम दलबीर फोगाट, थाना प्रभारी सत्यपाल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा सरकार से दुकानदार की आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित दुकानदार से फोन पर की बात
संजीव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके साथ चार मिनट तक बात की। इस दौरान उन्होंने कुशलक्षेम पूछा तथा डीसी से मिलने की बात कही। भरोसा दिलाया कि उनके नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन



तंग गली होने के कारण फायर ब्रिगेड टीम को करनी पड़ी ज्यादा मेहनत
गली तंग होने के कारण आग लगने वाले स्थान पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। इसलिए वहां से लगभग 200 फीट की दूरी पर भिवानी स्टैंड के पास गाड़ियां खड़ी कर पानी पाइप द्वारा पहुंचाया गया। जिसके कारण टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एक तरफ खाली प्लाॅट होने के कारण दूसरी दुकानें रही सुरक्षित
जिस दुकान में आग लगी है उसके एक तरफ खाली प्लॉट है, जिसके कारण आग की लपटें अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची। शहर के लोगों ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें