महम। खंड के गांव मदीना गिंधरान की ग्राम विकास समिति के सदस्यों ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में वीरवार सुबह 10 बजे सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। ग्राम विकास समिति के प्रधान जयभगवान दांगी ने बताया कि गांव में चकबंदी के समय पाना गिंधरान के भू मालिकों की जमीन में से 45 एकड़ शामलात के नाम पर सामूहिक प्रयोग के लिए छोड़ी गई थी। अब उसे पंचायत के हवाले कर दिया गया।
सीएम को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए उसी तर्ज पर जमीन को वापस पाना शामलात के नाम पर बदलने की मांग है। ग्राम विकास समिति इस जमीन पर ट्रस्ट के नाम पर कन्या स्कूल बनवाना चाहती है। जयभगवान दांगी ने बताया कि मुख्यमंत्री का रवैया सकारात्मक रहा और उन्होंने जमीन की जमाबंदी चीफ सेक्रेटरी व राजस्व विभाग व फाइनेंशियल कमिश्नर को उपलब्ध करा दी है।