फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के गांव चिड़ी के सरपंच की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
village chiri sarpanch murder
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा के गांव चिड़ी के सरपंच बालकृष्ण (72) को घर में घुुसकर बाइक सवार दो हमलावरों ने सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो वह जमीन पर पड़े थे। इसके बाद उसे ऑटो से सीएचसी चिड़ी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लाखनमाजरा थाना पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव को शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों के बयानों पर पांच हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपियों ने चिड़ी सीएचसी से लेकर लाखनमाजरा थाने तक घायल व परिजनों का पीछा किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव चिड़ी के हाल के सरपंच बालकृष्ण का अभी करीब 6 माह का कार्यकाल शेष था। बालकृष्ण के तीन बेटे हैं। एक बेटा कलकत्ता में आईबी में तैनात है, जबकि एक बेटा मजदूरी करता और एक बेटा गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत है। वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे बालकृष्ण घर की बैठक में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो हमलावर आए और सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो बालकृष्ण खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। इसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी चिड़ी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब वह घायल को सीएचसी चिड़ी से पीजीआई रोहतक के लिए लेकर चले तो करीब तीन बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा किया। इसके पर चालक घायल को लाखनमाजरा थाने ले गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। बाद में पुलिस पीसीआर में घायल को पीजीआई पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर गांव के एक पंच सहित पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें