फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय नगर हत्याकांड : अदालत में तीन घंटे हुई जांच अधिकारी की गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। विजय नगर हत्याकांड को लेकर मंगलवार को जिला अदालत में तीन घंटे जांच अधिकारी एसआई जयकरण की गवाही हुई। एएसजे संदीप दुग्गल की अदालत में बचाव पक्ष ने गवाही पर सवाल किए। बहस के बाद अब केस में सुनवाई के लिए अगली तिथि एक नवंबर तय की गई है।
पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि विजय नगर में 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उनकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी को घर के अंदर ही सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद है। जांच अधिकारी ने घटना की सूचना से लेकर घटनास्थल की जांच तक का ब्योरा अदालत में पेश किया। लंच के बाद फिर बचाव पक्ष ने जांच अधिकारी से गवाही को लेकर सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें