फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वामी आत्मानंद के जयंती समारोह पर सीएम आज रोहतक में

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। स्वामी आत्मानंद महाराज की 140वीं जयंती पर बुधवार को रुपया चौक के नजदीक जयंती समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, महंत बालकनाथ व सांसद रामचंद्र जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी आएंगे।
स्वामी आत्मानंद हरियाणा अनुसूचित जाति शिक्षा समिति के प्रधान रामधारी नागर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद का जन्म 1886 में हिसार के भैणी अमीरपुर में हुआ था। वह परिवार में सबसे छोटे थे। स्वामी एक दार्शनिक ही नहीं बल्कि एक सच्चे देशभक्त भी थे। उन्होंने स्वामी दयानंद के साथ मिलकर समाज उत्थान में अहम योगदान दिया। वह अंग्रेजों को सबक सिखाने के लिए आजादी के आंदोलन में कूद पड़े।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए डीसी ने ड्रोन, ग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट, फ्लाइंग कैमरा व हैलीकैम सहित अन्य वस्तु उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

-
दोपहर 12 बजे रोहतक पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री करनाल से रोहतक के लिए रवाना होंगे। वह रोहतक में मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड से सड़क के रास्ते रुपया चौक पर स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह सोलंकी, रिटायर्ड आईएएस एससी चौधरी के अलावा समिति के कार्यकारिणी सदस्य व ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा समाज के प्रदेश भर से लोग मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें