फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रुपये लेते सरपंच का वीडियो वायरल, एएसपी ने बैठाई जांच

विज्ञापन
महिला से रुपये लेने का वायरल हुआ वीडियो का स्क्रीन शॉट । - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
भैणी भैरों के निवर्तमान सरपंच एवं भाजपा महम मंडल अध्यक्ष रोहतास पहलवान का सोशल मीडिया पर एक महिला से रुपये लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी भनक एएसपी हेमेंद्र मीणा को लगी तो एक महिला शिकायतकर्ता सामने आई है। महिला ने सरपंच व एक थाने के आईओ के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने कहा है कि उन्होंने ट्रैक्टर बेचा था। खरीदार ट्रैक्टर की रकम भी नहीं दी और एक अन्य मामले में उनसे लाखों रुपये ले लिए। इसके अलावा महिला ने सरपंच पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए थे। वीडियो में सरपंच रुपये लेता दिखाई दे रहा है। महिला का दावा है कि उनके पास इससे संबंधित ऑडियो व फोन रिकॉर्डिंग भी है। इसमें सरपंच पर गलत व्यवहार करने का आरोप है। मामले में एएसपी हेमेंद्र मीणा का कहना है कि उनके पास शिकायत आई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए मामले पर जांच बैठाई गई है। जांच में शामिल कमेटी के सदस्य इस पूरे प्रकरण की सच्चाई पेश करेंगे। इसके बाद जो भी जांच में रिपोर्ट तैयार होगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
क्या बोले सरपंच
वीडियो में चारपाई पर बैठी महिला से रुपये लेते दिखाई दे रहे सरपंच रोहतास पहलवान का कहना है कि गांव भैणी महाराजपुर उनके साथ लगता गांव है। वहां पर पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें वह भी मौजूद थे। पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसमें महिला ने रुपये देने थे। पंचायती तौर पर महिला ने उस समय रुपये देने की हामी भर ली। जो उसके घर से सरपंच लेकर आया था। यह दूसरे पक्ष को देने थे, लेकिन किसी कारणवश बाद में समझौता सिरे नहीं चढ़ा। इसके बाद उसने महिला से जो रकम ली थी वह वापस लौटा दी थी। महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें