फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में कुलपति ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Sun, 11 May 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10सीटीके28-एमडीयू में आयोजित समारोह में मौजूद ​कुलपति, खिलाड़ी व कोच। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
हतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने नाॅर्थ जोन/नाॅर्थ ईस्ट जोन व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमडीयू के खिलाड़ी विश्वविद्यालय का गौरव होने के साथ विश्वविद्यालय की शान भी हैं। एमडीयू के खिलाड़ियों ने न केवल खेलों में उत्कृष्टता दिखाई है, बल्कि पूरे देश के समक्ष विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा भी बढ़ाई है। गेस्ट ऑफ ऑनर कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन देने के लिए प्रोत्साहित किया।

डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल हुए। एमडीयू खेल परिषद के अध्यक्ष डाॅ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि खेल एक साझा लक्ष्य की ओर मिलकर काम करने का अवसर देते हैं। खेल निदेशक डाॅ. शकुंतला बेनीवाल ने स्वागत करते हुए एमडीयू की गौरवशाली खेल विकास यात्रा एवं खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और किट बैग देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें