फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य संस्था चुनाव : रजिस्ट्रार ने अजीत जैन को बनाया सह चुनाव अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के चुनाव में अजीत जैन सह चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके लिए जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसाइटी कार्यालय ने चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। संस्था के संयुक्त सचिव श्याम लाल ने भी स्वतंत्र सरकारी अधिकारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की मांग की थी।

संस्था के चुनाव को लेकर लगातार विवाद उभर रहे हैं। इसी कड़ी में संस्था के संयुक्त सचिव ने रजिस्ट्रार कार्यालय में याचिका दायर कर चुनाव अधिकारी पर अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप लगाकर हस्तक्षेप की अपील की। चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के लिए स्वतंत्र सरकारी अधिकारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने के साथ याचिकाकर्ता ने चुनाव अधिकारी पर कॉलेजियम की संरचना में एकतरफा बदलाव करने का आरोप लगाया। संस्था के धन के दुरुपयोग की जांच की भी भी अपील की गई।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी राजेंद्र बंसल ने इस मामले में अपनी लिखित विस्तृत रिपोर्ट रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत की। इसमें उन्होंने कहा कि संस्था के शासी निकाय ने 1 अक्तूबर 2022 की बैठक में उन्हें विधिवत अधिकृत किया था। इसमें याचिकाकर्ता स्वयं उपस्थित रहे।
कॉलेजियम संरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। केवल वास्तविक आपत्तिकर्ताओं के नाम अभ्यावेदन प्राप्त होने पर, सदस्यता डाटा में कोई बदलाव या परिवर्तन किए बगैर जोड़े गए हैं। संस्था के धन का कोई दुरुपयोग नहीं हुआ है। वह शासी निकाय के सर्वसम्मत आदेश के तहत कार्य करना जारी रखे हुए हैं।

जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसाइटी कार्यालय ने समीक्षा व प्रासंगिक प्रावधान पर विचार किया जिस पर आरोप बेबुनियाद पाए गए। रजिस्ट्रार ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने व भविष्य में किसी भी विवाद की संभावना को समाप्त करने के लिए अजीत जैन को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाता है। वह वर्तमान चुनाव अधिकारी राजेंद्र बंसल के साथ मिलकर कानून के अनुसार व सोसाइटी के सर्वोत्तम हित में चुनाव संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन


संस्था की चुनावी प्रक्रिया चल रही है। मतदान 20 जुलाई को होगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। सह चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की बात सामने आई है। प्रशासनिक निर्देशों का पालन किया जाएगा।
- राजेंद्र बसंल, चुनाव अधिकारी, वैश्य संस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें