फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर के 113 शौचालय 1.19 करोड़ से होंगे साफ

Wed, 16 Jul 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम शहर के शौचालय संचालन के लिए व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं को नहीं देगा। मंगलवार को निगम ने 1.19 करोड़ में एक साल के लिए 113 शौचालयों की सफाई का ठेका निजी एजेंसी को दे दिया। अब तक निगम के कर्मचारी ही सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन

एक माह पहले शौचालयों की सफाई करने वाली एजेंसी का कार्यकाल पूरा हो गया था। बाजारों में व्यापारिक संगठनों व कॉलोनियों में सामाजिक संस्थाओं को ठेका देने का प्रयास किया, लेकिन रेट पर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

निगम सदन की बैठक में भी पार्षदों ने कहा कि संस्थाएं पार्कों का संचालन सही ढंग से नहीं कर सकीं। ऐसे में ठेका निजी एजेंसी को ही दिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें