फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खो-खो में वैश्य महिला महाविद्यालय ने टीकाराम कॉलेज को हराया

विज्ञापन
02 वैश्य महिला महाविद्यालय में इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाती मेजबान वीएमएम व - फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय में सोमवार को इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक की टीम ने टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत को 10 अंकाें से हराया। पहले मैच में मेजबान महाविद्यालय की टीम ने 13 अंक लिए जबकि सोनीपत की टीम 3 अंक ही ले सकी। वहीं, दूसरा मुकाबला महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज यानी एमकेजेके रोहतक व साक्षी मलिक गवर्नमेंट कॉलेज मोखरा के बीच हुआ जिसमें एमकेजेके की टीम ने 10 अंक लिए जबकि साक्षी मलिक कॉलेज की टीम केवल 4 अंक ही हासिल कर सकी और एमकेजेके की टीम 6 अंकों से विजेता रही।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला वीएमएम व एमकेजेके की टीमों के बीच हुआ जिसमें वीएमएम की टीम ने यह मुकाबला 9 अंकों से बड़े अंतर से जीता।
चौथा मुकाबला टीकाराम काॅलेज व एमकेजेके के बीच खेला गया जबकि एमकेजेके की टीम को 3 अंक मिले। इस रोमांचक मैच में टीकाराम काॅलेज की टीम 1 अंक से विजयी रही। एमडीयू से जुड़े पांच महाविद्यालयों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में मोनू दलाल, वीरेंद्र सोनू बूरा, मौसम और जसवंत हुड्डा शामिल रहे। इस मैच में इंटरनेशनल प्लेयर खुशबू और पूजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन में शारीरिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुरजीत कौर और मैच इंचार्ज पद्मा का भी विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें