रोहतक। वैश्य महाविद्यालय रोहतक में जिलास्तरीय पांच दिवसीय वाईआरसी शिविर का शनिवार को समापन किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता स्वयंसेवकों को टिकट प्रदर्शनी और पुराने समाचार संरक्षक से अवगत कराया और साथ ही प्रचार्य ने विद्यार्थियों को सामाजिक विषयों के बारे में बताया और समाजसेवा के लिए प्रेरित भी किया।
शिविर में 9 महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, भाषण, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में वैश्य महाविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ टीम की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का खिताब हर्ष जुनेजा व अनु वैश्य कॉलेज रोहतक को मिला।
सर्वश्रेष्ठ समन्वयक प्रतीक मलिक एमडीयू व रितु महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रहे। वाईआरसी कोऑर्डिनेटर डॉ. विनीत बाला ने स्वयंसेवकों को आपस में मिल-जुल कर सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. पिंकी यादव, डॉ. सुनयना, डॉ. रितु दहिया व हिमांशु मौजूद रहे।