रोहतक। जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में डूबे किसान नेता रणधीर सिंह के भाई 60 वर्षीय दयानंद का शनिवार को भी सुराग नहीं लग सका। एनडीआरएफ व पुलिस की टीम उसे झज्जर के बाकरा हेड तक ढूंढकर आ गई। वहीं, दयानंद के भाई जयबीर ने सदर थाने में अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धामड़ गांव निवासी जयबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा भाई भोलू उर्फ दयानंद शनिवार को धामड़ से किलोई पुल के पास हेडपंंप से पानी लेने के लिए गया था। हेडपंंप ने पानी नहीं उठाया तो नहर से खाली बोतल से पानी भरने लगा। अचानक पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव के कारण नहर में बह गया। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। इसके बावजूद नहर में बहने के 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है।