फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सात बार पोर्टल खुलने के बाद भी नहीं भरीं राजकीय महाविद्यालय में रिक्त सीटें

Thu, 30 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में सात बार पोर्टल ओपन करने के बाद भी रिक्त सीटें नहीं भर पाईं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी और पीजी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए सातवीं बार पोर्टल ओपन किया था। 27 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक दाखिला लेने का समय निर्धारित था।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में 2360 सीटों पर 973 रिक्त सीटें हैं। दाखिले के अंतिम दिन राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूजी कक्षा में 12 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। अब नियमित रूप से कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार यादव ने बताया कि विभाग की ओर से रिक्त सीटों को भरने के लिए सातवीं बार पोर्टल ओपन किया गया था। 27 अक्तूबर को अंतिम दिन रखा गया था।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में यूजी कक्षा में 1280 सीटों पर दाखिला किया जाना था 864 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि 416 सीट रिक्त रह गई है। उन्होंने बताया कि इस बार विद्यार्थियों का रुझान महाविद्यालय में दाखिले के लिए कम रहा है।
इनमें अधिकांश युवा इस बार सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग करना शुरू कर दिया है तो वहीं विभिन्न शैक्षणिक संस्थान में दाखिला ले लिया है। वर्तमान समय में नियमित रूप से कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में 1080 में से 523 छात्राओं ने दाखिला ले चुकी है। 557 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें