फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय बास्केटबॉल में यूटीडी एमडीयू ने आर्य कॉलेज पानीपत को हराया

Sat, 24 Jan 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
28...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल प्रतिय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को दूसरे दिन राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले हुए। मेजबान पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय की टीम ने गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज गुरुग्राम को 65-39 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबला शनिवार काे यूटीडी एमडीयू व पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय के बीच होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में यूटीडी एमडीयू रोहतक की टीम ने कड़े मुकाबले में आर्य कॉलेज पानीपत को 50-43 से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
विज्ञापन

महिला वर्ग के मैच में राजकीय महाविद्यालय इसराना पानीपत व टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत के बीच पहला मैच हुआ। सेमीफाइनल मैच में टीकाराम कॉलेज ने 42-39 स्कोर से इसराना की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
वहीं दूसरे मैच में एमकेजेके कॉलेज रोहतक की टीम ने राजकीय महाविद्यालय करनाल को 43-34 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला शनिवार को एमकेजेके कॉलेज रोहतक और टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत के बीच खेला जाएगा।
इस दौरान जाट शिक्षण संस्थान के महासचिव नवदीप उर्फ मोनू मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान, शारीरिक शिक्षा विभाग से धर्मेंद्र कादियान, प्रवीन धायल, मस्तराम, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

28...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल प्रतिय

28...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल प्रतिय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें