रोहतक। राजकीय महाविद्यालय सांपला में मंगलवार को सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. परमभूषण आर्य ने किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम, विश्वास द्वितीय व यश राठी तृतीय रहे। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उषा प्रथम, सुनीता द्वितीय व काजल तृतीय रहे। महिला वर्ग में 200 मीटर में उषा प्रथम, करुणा द्वितीय व सुनीता तृतीय रहे।
भाला फेंक प्रतियोगिता में तनु प्रथम, करुणा द्वितीय व सुनीता तृतीय रही। लड़को में श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब बीए तृतीय वर्ष के पारस को दिया गया। लड़कियों में श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हिंदी द्वितीय वर्ष की उषा को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला की प्राचार्य डॉ. संतोष हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। मंच का संचालन डॉ. दीपक लठवाल ने किया। इस दौरान डॉ. जयपाल डॉ. मांगेराम, डॉ. भगत सिंह, विकास मौजूद रहे।