फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशे के लिए चुराता था वाहन प्लाॅट से 13 बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशा करने का आदी है और उसके कब्जे से चोरी की गई 13 बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

आरोपी इन दिनों रोहतक के रैनकपुरा में किराये पर रहता था और वहीं पर बाइकों को खड़ी करता रहता था। आरोपी की पहचान चरखी दादरी निवासी रोहित के रूप में हुई है।
आईएमटी चौक पर जांच के दौरान जिस बाइक पर आरोपी को पकड़ा, उसे 30 जून को तिरुपति अस्पताल के नीचे से चोरी किया था। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश कर दिन का रिमांड लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। एवीटी स्टाफ निरीक्षक अनेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी नशा करता है और इसकी पूर्ति के लिए ही बाइक चोरी करता है। इसमें सात बाइक रोहतक से चोरी की गई हैं, जबकि 6 बाइक झज्जर से चोरी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पलेंडर बाइक की मिलती है ज्यादा कीमत : आरोपी से पकड़ी गईं 9 बाइक स्पलेंडर कंपनी की हैं, जबकि 4 बाइक अन्य कंपनी की हैं। बाजार में स्पलेंडर बाइक के खरीदार ज्यादा हैं। उनकी 10 से 20 हजार रुपये और कंडीशन के आधार पर रकम मिल जाती है। दूसरी बाइकों को 5 से 10 हजार रुपये में ही लोग खरीदने को तैयार होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें