फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला । झज्जर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली गली में स्थित एक घर में धर्म परिवर्तन करने की सूचना पर हंगामा हो गया। चौकी इंचार्ज सनी मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठन के सदस्य भी पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करवाया। पुलिस का कहना है कि मामले में काेई शिकायत नहीं मिली है। वहीं मकान की मालकिन ने धर्म परिवर्तन के आरोपाें को नकारा है।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के कई सदस्यों का आरोप था कि शहर में एक घर को धार्मिक संस्थान बनाया गया है। सूचना मिली थी कि वहां पर एक विशेष धर्म में शामिल होने के लिए लोगों को बरगलाया जा रहा है। पूजा-अर्चना और लोगों को रुपयों का लालच देकर एक विशेष धर्म अपनाने के लिए कहा जा रहा था। चौकी इंचार्ज सनी व अन्य पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और कई लोगों को थाने में ले जाकर उनसे पूछताछ की गई।
वहीं मकान मालकिन ने कहा कि धर्म परिवर्तन करने को लेकर किसी को भी प्रेरित नहीं किया गया। जो लोग जिस धर्म में विश्वास रखते हैं, उसके अनुसार ही पूजा करते हैं। ऐसा तो हमारे देश के संविधान में भी अनुमति दी गई है। वे धर्म में विश्वास रखती हैं। इसके चलते वह प्रार्थना करती हैं। जो लोग विश्वास रखते हैं, वे यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे थे। लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है। इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलने पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सनी, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें