फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magan Suicide Case: आरोपी दिव्या की सोनीपत में हुई थी पहली शादी, बिना तलाक लिए किया था मगन से विवाह

Thu, 18 Sep 2025 10:53 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

मगन आत्महत्या केस में नया खुलासा हुआ है। पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार दिव्या की पहली शादी सोनीपत जिले में हुई थी। उसके पहले पति के बयान दर्ज किए गए हैं जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।
विज्ञापन
मगन सुसाइड केस में आरोपी दिव्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोभ गांव के मगन आत्महत्या केस में नया खुलासा हुआ है। पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार दिव्या की पहली शादी सोनीपत जिले में गन्नौर के नजदीकी गांव में विक्की नामक शख्स के साथ हुई थी। दिव्या ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में झूठा शपथ पत्र देकर बिना तलाक लिए डोभ गांव के मगन से दूसरी शादी कर ली थी। बुधवार को जांच अधिकारी ने यह रिपोर्ट अदालत में दाखिल की। अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 18 जून को डोभ के युवक मगन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन


दिव्या को गोआ से किया गया था गिरफ्तार 

इसमें मगन ने कहा था कि पत्नी दिव्या व उसके दोस्त महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और आरोपी महिला दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था जबकि दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। दिव्या ने अदालत से याचिका दायर कर जमानत मांगी थी। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने जांच अधिकारी संजय से पूछा था कि क्या दिव्या ने पहले पति से तलाक लेकर दूसरी शादी की थी। पहली शादी के बारे में जांच अधिकारी से 17 सितंबर तक रिपोर्ट मांगी गई थी।

आरोपी दिव्या और उसका दोस्त दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या की विक्की से हुई थी शादी 

सुबह जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि उसने कोर्ट की अनुमति से दिव्या से जेल में पूछताछ की और पहले पति के बयान दर्ज किए। दिव्या की पहली शादी सोनीपत जिले में विक्की नाम के शख्स से हुई थी जो अब मुंबई के मलाड़ में रहता है। दोनों बिना तलाक लिए ही एक-दूसरे से अलग हुए थे। उनका एक बेटा भी है। बाद में दिव्या ने मगन से प्रेम विवाह कर लिया था।

ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामला: हरियाणा के दोनों बदमाश ढेर, रविंद्र और अरुण के बारे में पुलिस ने क्या बताया?
 

 
विज्ञापन

मगन और उसकी पत्नी दिव्या - फोटो : फाइल फोटो
मगन के वकील ने किया जमानत का विरोध

अदालत में मगन के वकील ने दिव्या की जमानत का विरोध किया। वकील ने कहा आरोपी दिव्या पर गंभीर आरोप है। उसका नाम एफआईआर ही नहीं, वीडियो में भी आया हुआ है। जमानत मिलने पर आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों पर दबाव डाल सकती है। आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी पहले खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें