दिव्या और उसका बॉयफ्रेंड दीपक
- फोटो : सोशल मीडिया
शादीशुदा होने के बावजूद किया था मगन से प्रेम विवाह
दिव्या और मगन के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी और फिर सोशल मीडिया पर ही प्रेम परवान चढ़ा। दिव्या पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बेटा भी था। यह बात उसने मगन से छिपाई थी। साल 2021 में मगन और दिव्या ने दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। हालांकि, मगन ने शादी के बाद करीब पांच लाख रुपये पूर्व पति को देकर उससे तलाक दिलाया था।
भूलेख पर जमीन देखकर की थी दिव्या ने शादी
परिजन ने बताया कि दिव्या हिसार के नारनौंद स्थित वार्ड नंबर-11 की रहने वाली है। उसने शादी से पहले मगन से प्रॉपर्टी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि चार कीले जमीन पिता के नाम पर है, जबकि पारिवारिक बंटवारे में डेढ़ कीला जमीन अलग से आएगी। इस तरह साढ़े पांच कीला जमीन है। जमीन की पुष्टि करने के लिए दिव्या ने भूलेख एप पर जमीन के कागजात देखे और इसके बाद उसने शादी की थी। मगन के पिता रणवीर सिंह ने कहा बेटे की खातिर उन्होंने यह तक नहीं पूछा कि वह कहां की रहने वाली और किस बिरादरी से ताल्लुक रखती है, लेकिन उसने मगन को ही धोखा दे दिया। अब दोनों पर कार्रवाई कराकर बेटे को न्याय दिलाना चाहते हैं।
आरोपी दिव्या और इंस्पेक्टर दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुख्ता साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। वीडियो मगन ने ही बनाकर पोस्ट की है। इसके लिए मोबाइल फोन को एफएसएल में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। -नीरज सिंह, थाना प्रभारी बहु अकबरपुर
ये भी पढ़ें: दिव्या थी बार डांसर, बताती मैनेजर: प्रेमी के साथ अश्लील डांस का वीडियो पति को भेजा, इस कारण मगन ने की खुदकुशी
ये भी पढ़ें: Suicide: बीवी के शौक पूरे करने के लिए करोड़पति मगन बन गया था डिलीवरी बॉय, यहां छिपे हैं दिव्या और उसका प्रेमी