कलानौर में अपनी मांगों को लेकर बैठक करते बिजली कर्मचारी। संवाद
कलानौर। बिजली निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने उपमंडल अधिकारी के खिलाफ तीसरे दिन बुधवार को 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। लगभग 2 घंटे तक जारी रहा। इसमें यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक 11 मांगें नहीं मानी जाएंगी, प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।
प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन पदाधिकारी विकास नेहरा ने की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि अगर इस दौरान विभाग का कार्य बाधित होता है तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह उपमंडल अधिकारी की होगी।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से संबोधित करने के लिए यूनिट प्रधान जोगिंदर दांगी, यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान बलजीत पान्नू, यूनिट कैशियर विजय पाल मलिक, सब यूनिट कैशियर भीम सिंह, सब यूनिट सचिव प्रवीण सैनी कुलदीप मलिक उमेश मलिक परमेंद्र मोनिका नैन गौरव गांधी आदि ने भाग लिया
कलानौर, काहनाैर व खरक तीनों जगह स्टाफ बैलेंस करने, कलानौर शहर में लाइन ब्रेकडाउन पर रात्रि के समय विभाग की तरफ से गाड़ी उपलब्ध करवाने, दफ्तर के चारों तरफ जो खरपतवार और जंगली पौधे उगे हुए हैं, उनकी सफाई करवाने, लाइन स्टाफ के कर्मचारी एएलएम, लाइनमैन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए दस्ताने, प्लाश आदि उपलब्ध कराना शामिल हैं।