रोहतक। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रहने वाली प्रिंसी ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। सात से 13 अगस्त तक नोएडा में आयोजित सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त किया है। आर्यन्स बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब सुनारिया के कोच संजीव ने बताया कि प्रिंसी ने इसी साल एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत हासिल की है। वहीं, शहीद बटुन सिंह स्टेडियम रुड़की की दो खिलाड़ियों ने भी चौथी सब जूनियर लड़कों और लड़कियों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक हासिल किए हैं। 55 किलो भारवर्ग में सोनीपत की अंशु और 67 किलो भारवर्ग में सुमन ने कांस्य पदक जीता है।
खिलाड़ी अंशु व सुमन। स्रोत : कोच