फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक सरकार किसानों की बात नहीं सुनेगी, संसद में हम सरकार की नहीं सुनेंगे : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा रविवार को किलोई हलके के गांव धामड़ में स्व. जगमोहन के घर पहुंचे। उन्होंने किसान आंदोलन में टीकरी बॉर्डर पर जान कुर्बान करने वाले किसान स्व. जगमोहन को श्रद्धांजलि दी व परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की बात नहीं सुनेगी, संसद में हम सरकार की बात नहीं सुनेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देश पर किसान आंदोलन में जान कुर्बान करने वाले किसानों के परिजनों को विधायक दल द्वारा निजी संसाधनों से दी जा रही 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद किसान स्व. जगमोहन के परिवार को सौंपी। सांसद हुड्डा ने परिवार को आगे भी हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने पर नीतिगत फैसला लेकर किसान आंदोलन में बलिदान देने वाले हरियाणा के सभी किसानों के परिवार को नौकरी दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के व्हिप भारत भूषण बतरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें