फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल आज रोहतक में करेंगे व्हाट्सएप चैटबाॅट का शुभारंभ

विज्ञापन
43...रोहतक ​स्थित कैनाल रेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते भाजपा नेता व का
विज्ञापन
रोहतक। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार रात रोहतक पहुंचे। कैनाल रेस्ट हाउस में देर रात भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका व पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री रात यहां विश्राम कर रविवार सुबह 10 बजे जींद के लिए रवाना होंगे। इससे पूर्व यहां लोगों की शिकायत संबंधी समस्या के निवारण के लिए रेस्ट हाउस परिसर में व्हाट्सएप चैटबाॅट का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 9:30 बजे के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस परिसर पहुंचा। यहां उपायुक्त सचिन गुप्ता, एएसपी वाईवीआर शशि शेखर, एडीएम आशीष कुमार, पार्टी जिला महामंत्री नितिन जैन, मीडिया प्रभारी राजकुमार कपूर, उदयभान मलिक, हरिओम भाली, सुरेंद्र माडू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
यहां कुछ देर कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने के बाद वह आराम करने कमरे में चले गए। रविवार सुबह वह रेस्ट हाउस परिसर में व्हाट्सएप चैटबाॅट का शुभारंभ करेंगे। इससे लोग आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद जींद रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें