फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों की संख्या कम, जिला अधिकारी ने अभियान चलाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
21...रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहरावर में औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ मि
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहरावर में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। यहां मूल सुविधाओं की जांच की। कक्षा 6 से 12वीं तक आंकलन के आधार पर विद्यार्थियों की संख्या 250 मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों को अभी से ही अभियान चलाकर अधिक नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला के राजकीय विद्यालयों में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक व जिलास्तर के सभी अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अभिभावकों के साथ विभिन्न गतिविधियों, अर्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम व वार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा की।
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मालिक की ओर से स्टाफ व बच्चों के साथ सामूहिक रूप से मिड डे मील ग्रहण किया। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन साफ सुथरा व पौष्टिक भोजन दिया जाता है।
विज्ञापन

मनजीत मलिक ने बच्चों व अभिभावकों से विद्यालय में होने वाली गतिविधियों की चर्चा की और अनुरोध किया कि समय-समय पर बच्चों की प्रगति के बारे में अध्यापकों से विचार विमर्श करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें