फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल, पारा 40 डिग्री सेलसियस पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गर्मी पसीने छुड़ा रही है। पारा पिछले कुछ दिनों से 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। इसके और ऊपर बढ़ने की संभावना है। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 19 अप्रैल तक गर्म व खुश्क बना रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना रहने व रात्रि तापमान सामान्य के आसपास या इसमें हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं कहीं धूल भरी पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें