फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड पर घिलौड़ गांव के मोड़ पर एक वाहन की टक्कर के बाद असंतुलित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें काहनी गांव के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। सदर थाने में वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में काहनी निवासी राजू ने बताया कि वे चार भाई हैं। उनका भाई राजेश रविवार रात को गांव के ही कुलदीप व समे के साथ घिलौड़ गया था। रात करीब नौ बजे तीनों गांव आ रहे थे। घिलौड़ से रोहतक-गोहाना हाईवे पर एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे असंतुलित होकर बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इसमें राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप व समे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें