फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों के आइडिया को निखारेगा उद्यम फाउंडेशन

Tue, 09 Dec 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23...रोहतक के सुखपुरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्या​र्थियों को व्यावसायिक ​शिक्षा क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त और कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के आइडिया को उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की ओर से निखारा जाएगा। जिलास्तर पर प्रथम चरण में विजेता टीमों के उत्पाद व तकनीकी आइडिया को और अधिक मजबूत बनाने के लिए फाउंडेशन की ओर से मार्गदर्शन किया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय विद्यालयों के 11 व 12वीं कक्षा के छात्रों में उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) और व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 शुरू किया गया है। यह एक बहुस्तरीय प्रतियोगिता और पहल है जिसमें छात्र अपने बिजनेस आइडियाज को स्कूल, जिला और राज्य स्तर पर प्रदर्शित करते हैं।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव मिलता है और मेंटरशिप व शुरुआती फंडिंग से अपने आइडियाज को वास्तविकता में बदलने का मौका मिलता है। यह प्रतियोगिता छात्रों को वास्तविक अनुभव के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है।
जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि जिला में 66 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है। इनमें विद्यार्थियों को नए स्टार्टअप के लिए आइडिया खोजने का मंच दिया जा रहा है। कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 के तहत खंड स्तर पर व जिला स्तर पर प्रथम चरण में विद्यार्थियों के आइडिया प्राप्त किए जा चुके हैं। दूसरे चरण से पहले उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के पदाधिकारी मॉनिटरिंग के लिए पहुंचेंगे और बच्चों को गाइड करेंगे ताकि आइडिया को एक बेहतर व्यवसाय बनाया जा सके।
विज्ञापन

-
जिले में 10 विद्यालयों की टीम दूसरे चरण में पहुंची
जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि जिलास्तर पर प्रथम चरण में हिस्सा लेने वाली 10 टीमें दूसरे चरण में पहुंची हैं। दूसरे चरण के लिए विद्यार्थियों के अलग-अलग आइडियाज को 5-5 हजार रुपये दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की प्रतियोगिता 15 से 30 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके बाद पांच टीमें राज्यस्तर पर हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें