फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय कालीन अष्टमी नवमी युक्त व रोहणी नक्षत्र दोनों होने के कारण 24 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिंदू मान्यताओं के अनुसार सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी की तिथि को लेकर लोगों में काफी असमंजस है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि जन्माष्टमी 23 अगस्त को मनाई जाए या फिर 24 अगस्त को। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद यानी भादो माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। अगर अष्टमी तिथि के हिसाब से देखें तो 23 अगस्त को जन्माष्टमी होनी चाहिए, लेकिन अगर रोहिणी नक्षत्र को मानें तो फिर 24 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी होनी चाहिए। पंडित मनोज मिश्र के अनुसार उदय कालीन अष्टमी नवमी युक्त हो उसी दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है। 24 अगस्त शनिवार को उदय कालीन अष्टमी नवमी युक्त और रोहणी नक्षत्र दोनों ही होने से कृष्ण जन्माष्टमी 24 अगस्त शनिवार को ही मनाई जाएगी।
विज्ञापन

---
जन्माष्टमी की तिथि और शुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी की तिथि 23 अगस्त और 24 अगस्त हैं। अष्टमी तिथि 23 अगस्त को सुबह 08 बजकर 09 मिनट से प्रारंभ होकर 24 अगस्त को सुबह 08 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र 24 अगस्त को सुबह 03 बजकर 48 मिनट से से शुरू होकर 25 अगस्त को सुबह 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
---
व्रत का महत्व
भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को हुआ था। इसकी वजह से इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था इसलिए जन्माष्टमी के निर्धारण में रोहिणी नक्षत्र का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। जन्माष्टमी के व्रत को व्रतराज कहा गया है। भविष्य पुराण में इस व्रत के सन्दर्भ में उल्लेख है कि जिस घर में यह देवकी-व्रत किया जाता है, वहां अकाल मृत्यु, गर्भपात, वैधव्य, दुर्भाग्य व कलह नहीं होती। जो एक बार भी इस व्रत को करता है वह संसार के सभी सुखों को भोगकर विष्णुलोक में निवास करता है।
विज्ञापन

---
पूजन विधि
जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके व्रत का संकल्प लें। माता देवकी और भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति या चित्र पालने में स्थापित करें। पूजन में देवकी, वासुदेव, बलदेव, नंद, यशोदा आदि देवताओं के नाम जपें। रात्रि में 12 बजे के बाद श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएं। पंचामृत से अभिषेक कराकर भगवान को नए वस्त्र अर्पित करें और लड्डूगोपाल को झूला झुलाएं। पंचामृत में तुलसी डालकर माखन-मिश्री व धनिए की पंजीरी का भोग लगाएं तत्पश्चात आरती करके प्रसाद को भक्तजनों में वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें