फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन के लिए आए मनमोहक हिंडोले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बाजार लड्डू गोपाल के झूलों, चौकियों, वस्त्रों और शृंगार के विभिन्न सामानों से गुलजार हैं। जन्माष्टमी को लेकर लोगों ने घरों में सजावट शुरू कर दी है। बाजार में इस साल राधा-कृष्ण के लिए रंग-बिरंगी एलईडी लाइट लगे झूलों की डिमांड बढ़ रही है। बाजारों में मोहन के शृंगार के लिए तमाम चीजें है तो झुलाने के लिए शानदार हिंडोले उपलब्ध हैं। बाजार में 100 रुपये से लेकर हजार रुपये तक के झूले मौजूद हैं। किला रोड से लेकर चमेली मार्केट तक हर गली में अपना अलग स्टाइल का झूला है। श्रीगणेश गिफ्ट गैलरी के संचालक विकास ने बताया कि बाजार में एलईडी लाइट लगे और मोतियों से सजे शानदार झूले की डिमांड ज्यादा है।
विज्ञापन

मुकुट की जगह पगड़ी, पोशाकें भी शानदार
बाल गोपाल को सजाने के लिए शानदार पोशाकें भी हैं। कढ़ाई वाली पोशाक अधिक पसंद की जा रही है। इस बार एक ओर बदलाव दिखेगा। नंदकिशोर के शृंगार में मुकुट की जगह पगड़ी दिखाई देगी। बाजारों में पगड़ी की खरीदारी अधिक हो रही है।
मोर पंख से बना हिंडोला पोशाक भी
मोरपंख से बने इस हिंडोले की खासियत यह है कि इसमें घरों में सामान्य तौर पर इस्तेमाल होने वाला सामान लगा है। दुकान संचालक विकास का दावा है कि अन्य सामान को बनाने के बाद जो पॉलिथीन, कागज और गत्ता बचा उससे यह हिंडोले तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही बाल गोपाल के लिए हिंडोले के साथ 4 से 5 पोशाकें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

मोतियों और सितारों से सजा हिंडोला
हिंडोले को रंग-बिरंगे प्लास्टिक के मोती और सितारों से सजाया गया है। झूले की सीट पर मयूर बना है। झुलाने के लिए मोती पिरोई हुई रस्सी लगी हुई है। इन पर अन्य सजावट भी की गई है। इसकी कीमत 200 रुपये से शुरू होकर दो हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें