25सीटीके18 - स्नैचिंग की वारदात अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को काबू करने वाले युवओ को सम्मानित करत
रोहतक। चमेली मार्केट में चार दिन पहले महिला की पर्स छीनकर भाग रहे दो झपटमारों को पकड़ वाने में पुलिस का सहयोग करने पर पाड़ा मोहल्ला के हेमंत व जतिन को सम्मानित किया गया है। वीरवार को एसपी हिमांशु गर्ग व डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने युवकों को प्रशंसा पत्र दिया।
एसपी ने बताया कि 21 अप्रैल को एक महिला चंंद्रकांता चमेली मार्केट में आई थी। दो बाइक सवार युवकों ने पर्स छीन लिया। पर्स में 1500 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन था। पुलिस ने जब आरोपियों को तलाश किया तो जतिन व हेमंत ने अहम सहयोग दिया। ऐसे में दोनों को बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है।