फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में डेंगू का प्रकोप, शीतल नगर की दो महिलाओं को डेंगू

Tue, 25 Aug 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। सोमवार को भी शीतल नगर से डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। पहले से ही करीब आधा दर्जन डेंगू के मरीज और कुछ संदिग्ध मरीज पीजीआई और निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक मरीज बिल्कुल सही हो गया है।
विज्ञापन


पीजीआई और सामान्य अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों में भय व्याप्त है कि उन्हें कहीं डेंगू तो नहीं हो गया है। इसके लिए उन्हें साधारण बुखार की दवा देने के साथ आराम करने को कहा जा रहा है। मरीज को डेंगू है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो सोमवार को शीतल नगर की दो महिलाओं को डेंगू होने की आशंका के चलते भर्ती करवाया गया है। इनकी पुष्टि बहादुरगढ़ के अस्पताल में की गई थी, इनका उपचार किया जा रहा है।

सामान्य अस्पताल प्रशासन ने कसी कमर
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सामान्य अस्पताल में चार बेड इसके लिए रिजर्व रखे गए हैं। एक फिजीशियन भी तैनात कर दिया गया है। डेंगू के मरीजों का जिम्मा नोडल अधिकारी डॉ. कुणाल को दिया गया है। हमारे पास डेंगू की जांच किट भी जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही मरीजों के लिए आईसीयू की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन


पीजीआई से मंगाई जांच किट
स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए आई चार किटों को पीजीआई को सौंप दिया था, अब इसमें से एक किट को सामान्य अस्पताल में मंगवा लिया गया है। अस्पताल में डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए अलग से काउंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मलेरिया विभाग और नोडल अधिकारी डेंगू के मरीजों का आंकड़ा और उनकी रिपोर्ट का पूरा ब्योरा अपने पास रखेंगे।

बोले सिविल सर्जन
डेंगू से घबराने की नहीं, बल्कि जागरूक होने की जरूरत है। इसके मच्छर को पनपने ही नहीं देना चाहिए। इसके लिए सभी अपने आसपास सफाई रखें और दिन में पूरी बाजू के कपडे़ पहनें। समस्या होने पर समय पर उपचार करवाएं, ताकि स्थिति गंभीर न हो।
विज्ञापन

- डॉ. शिव कुमार, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें